फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल राइफल में यूथ फाउंडेशन के 549 युवाओं का चयन

गढ़वाल राइफल में यूथ फाउंडेशन के 549 युवाओं का चयन

Sun, 19 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल में यूथ फाउंडेशन के 549 युवाओं का चयन
श्रीनगर। यूथ फाउंडेशन की ओर से संचालित सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के अभ्यर्थियों ने गढ़वाल राइफल की भर्ती में परचम लहराया है। यहां के 671 शिविरार्थियों में से 549 का चयन गढ़वाल राइफल मेें हुआ है। सेना भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के साथ गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन में जाने से पूर्व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

निम के पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल के संगठन यूथ फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड में 8 सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सेना में जाने के इच्छुक युवकों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि चार कैंपों, चौरास गुप्तकाशी, रामनगर व कर्णप्रयाग में लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। फाउंडेशन के श्रीनगर व गुप्तकाशी कैंप में 671 युवकों को लिखित परीक्षा का अभ्यास कराया गया था, जिसमें से 549 गढ़वाल राइफल में भर्ती हो गए हैं। रविवार को सफल अभ्यर्थियों के साथ चौरास, श्रीनगर कैंप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने परिचय किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राकेश भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार कर्नल कोठियाल युवाओं के प्रेरणास्रोत बन गए हैं। उसी प्रकार वह भी अपने गांव में प्रेरणास्रोत बनें। दो बार के एवरेस्ट विजेता कैप्टन तेजपाल नेगी ने कहा कि वह शीघ्र प्रशिक्षण के पश्चात सेना के अंग बन जाएंगे। उनके कंधों पर देश की सीमाओं की रक्षाओं की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश पैन्यूली, आमोद पंवार व बलदेव नेगी आदि उपस्थित थे। संचालन शैलेश मलासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed