{"_id":"5b4fa52e4f1c1b466d8b59b8","slug":"61531946286-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगी डीएवी की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी होगी डीएवी की मेरिट
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जारी होगी डीएवी की मेरिट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के दाखिलों के लिए पहले मेरिट बृहस्पतिवार को जारी होगी। कॉलेज में 3875 सीटों के लिए 11,447 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में मारामारी होना तय माना जा रहा है। बीएससी में सबसे ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर तक मेरिट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद शुक्रवार से कॉलेज में दाखिले शुरू किए जाएंगे। उधर, बुधवार से कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू हो गई।
डीबीएस में आज जारी होगी वेटिंग लिस्ट
डीबीएस पीजी कॉलेज में बीए और बीएससी के प्रथम सेमेस्टर में दाखिलों की दूसरी वेटिंग लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी होगी। अभी तक पहली मेरिट और वेटिंग लिस्ट से दाखिले पूरे हुए हैं। बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी होगी।