फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू

Mon, 02 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के आवेदन रविवार शाम से शुरू कर दिए। पहले ही दिन से छात्रों ने नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आवेदन शुरू कर दिए। मेडिकल विवि की ओर से यह प्रवेश परीक्षा 28 और 29 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

प्रदेश में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग दाखिलों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। एएनएम व जीएनएम में अभ्यर्थी दोनों कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह इसके लिए अर्हता रखता हो। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरते समय उन्हें दोनों परीक्षाओं में विषय में वांछित सूचनाएं देनी होंगी। परीक्षा के विकल्पों के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन पर अलग-अलग समय पर आयोजित होंगी। ऐसे में कोई अभ्यर्थी दोनों कोर्सेज के लिए आवेदन कर रहा है तो एक ही परीक्षा केंद्र का विकल्प भरें। सीट छोड़ने को लेकर भी नियम स्पष्ट हैं। यदि कोई अभ्यर्थी प्रथम काउंसिलिंग में आवंटित सीट पर प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ना चाहता है तो द्वितीय काउंसिलिंग से पूर्व संस्थान के प्राचार्य के माध्यम से सूचना काउंसिलिंग बोर्ड को देनी होगी। इस स्थिति में उसके द्वारा जमा शुल्क में एक हजार रुपये की कटौती कर शेष राशि संस्थान वापस करेगा। यदि अभ्यर्थी दूसरे चरण की काउंसिलिंग व वेटिंग लिस्ट के आधार पर आवंटित संस्थान में प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ता है तो रिक्त सीट के विरुद्ध किसी अन्य अभ्यर्थी के प्रवेश पर ही शुल्क वापस किया जाएगा। अन्यथा इसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां होगी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा
एएनएम व जीएनएम : देहरादून, श्रीनगर, नई टिहरी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा।
एमएससी, बीएससी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल : देहरादून व हल्द्वानी।

यहां करें आवेदन : www.hnbumu.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed