{"_id":"5b1057984f1c1bf46e8b59b9","slug":"61527797656-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू से बने उत्पादों से करें तौबा : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू से बने उत्पादों से करें तौबा : अग्रवाल
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिससें कैंसर विशेषज्ञों ने तंबाकू व धूम्रपान से होने वाले कैंसर के प्रति गहरी चिंता जताई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लोगों से तंबाकू का सेवन करने से तौबा करने की अपील की। कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जो कैंसर जैसे जानलेवा रोग का प्रमुख कारण है। सिगरेट या बीड़ी का नशा किसी मजहब और प्रांत को नहीं पहचानता। यह सबके लिए एक ही मौत का संदेश देती है, लेकिन लोग इसे स्टेटस सिंबल मानकर अपनाते हैं। यह खुद के अलावा आसपास के लोगों के लिए घातक होता है। विधायक खजान दास ने कहा कि तंबाकू में मुख्य घटक निकोटीन होता है और यही तत्व सबसे ज्यादा घातक है। तंबाकू सेवन से मुंह, गला, श्वास नली, फेफड़ों, दिल की बीमारियों के अलावा कैंसर भी हो जाता है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि धूम्रपान एक लत है जो लग जाने पर छुटकारा आसान नहीं होता है। विधानसभा सचिव जगदीशचंद ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष की थीम ‘टोबैको और कार्डियो वेस्कुलर डिजीज तंबाकू और हृदय रोग’ रखी है। कैंसर शोध संस्थान हिमालयन अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील सैनी ने तंबाकू के सेवन से होने वाले जानलेवा कैंसर की जानकारी दी। विशेषज्ञ डॉ. सुनील सैनी ने बताया कि ‘ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे के मुताबिक भारत में धुआं रहित तंबाकू का सेवन अधिक है। वर्तमान में 42.4 फीसदी पुरुष,14.2 फीसदी महिलाएं और सभी वयस्कों में 28.8 फीसदी धूम्रपान करते हैं या फिर धुआं रहित तंबाकू का उपयोग करते हैं। सभी कार्डियो वेस्कुलर रोगों में लगभग 10 फीसदी कारक तंबाकू ही होता है। हालांकि बीते कुछ वर्षों में तंबाकू एवं धूम्रपान के सेवन में चार फीसदी गिरावट आई है। इस मौके पर डॉ. अभिषेक कंडवाल, डॉ. विपुल नौटियाल, राज्य स्वास्थ्य सूचनाधिकारी जेसी पांडेय, एमूरत राम शर्मा, गीता राम गौड़, बबीता पुंडीर समेत कई उपस्थित थे।
तंबाकू निषेध का संदर्भ पत्र जारी
इस मौके पर विधानसभा की शोध एवं संदर्भ शाखा ने तंबाकू निषेध पर संदर्भ पत्र भी जारी किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता अभियान को तेजी से चलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
रैली निकालकर दिया तंबाकू से तौबा करने का संदेश
विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च की संस्था ब्रीज आफ होप के सदस्यों और बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली के दौरान बच्चों ने आसपास के लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारी के बारे में आगाह किया। रैली में शामिल नौनिहालों ने आकर्षक बैनर व पोस्टर के जरिए तंबाकू और गुटखा का सेवन न करके ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव का संदेश दिया और लोगों से संकल्प कराया। रैली में आल्विन राबर्ट, जान मैरी, समाजसेवी संतोष लाल, पूजा, अंजलि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।