{"_id":"5ad3b7434f1c1b6e098b4c28","slug":"61523824451-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय वैल्डिंग प्रतियोगिता में अनुज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय वैल्डिंग प्रतियोगिता में अनुज ने मारी बाजी
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरंजनपुर में हुई राज्य स्तरीय वेल्डिंग प्रतियोगिता में देहरादून के अनुज कुमार ने बाजी मारी। वहीं, आटोबॉडी रिपेयर एवं कार पेंटिंग प्रतियोगिता में यूएस नगर स्थित दिनेशपुर के सूरज ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सम्मानित करेंगे।
उत्तराखंड कौशल विकास मिशन द्वारा राज्य स्तरीय इंडिया स्किल प्रतियोगिता 11 वर्गों में आयोजित की जा रही है। जिसका शुभारंभ रविवार को वेल्डिंग स्किल प्रतियोगिता से हुआ। निरंजनपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक) में हुई वेल्डिंग स्किल प्रतियोगिता में देहरादून के अनुज कुमार प्रथम, गौरव पाल द्वितीय तथा काशीपुर के गुरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेेय ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 15, 10 व पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व मेडल देने की घोषणा की। जिन्हें आगामी 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय विजेता अब उत्तर भारत की जोनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जोनल में सफल होने पर राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलेगा। इसके बाद कजान रूस में 2019 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान अवनीश जैन, अनिल सिंह, संजीव कुमार, मनमोहन कुड़ियाल, चंद्रकांता, शावेज आदि मौजूद रहे। उधर, ऑटोबॉडी रिपेयर एवं कार पेंटिंग राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता डिवाइन होंडा के वर्कशाप पर हुई। ऑटोबॉडी रिपेयर प्रतियोगिता में यूएसनगर स्थित दिनेशपुर के सूरज प्रथम रहे। देहरादून के दिवांश सिंह बिष्ट द्वितीय व हल्द्वानी के भूपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। कार पेंटिंग में हल्द्वानी के मो. इमरान प्रथम, दून के अजय द्वितीय तथा राहुल वर्मा तृतीय रहे। इस दौरान एसपी सचान, प्रवीन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।