फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथ दिखाया और चुटकियों में कुंडली तैयार

हाथ दिखाया और चुटकियों में कुंडली तैयार

Tue, 03 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
हाथ दिखाया और चुटकियों में कुंडली तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जन्मतिथि मालूम न जन्मस्थान का पता और इसके बावजूद आपकी कुंडली बन जाए तो इसे चमत्कार ही कहेंगे। ऐसा ही चमत्कार अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ-2018 के दौरान देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के शारदा ज्योतिष निकेतन से ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे पंडित लेखराज शर्मा ने अपनी इस अद्भुत कला से लोगों की कुंडली तैयार की। इस दौरान उन्होंने युवा ज्योतिषियों से अध्ययन कर अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करने का आह्वान किया।
ज्योतिष महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग पंडित लेखराज शर्मा से मिलने पहुंचे। पंडित लेखराज शर्मा ने भी मिलने वालों की हरसंभव जिज्ञासा का समाधान किया। उन्होंने हाथ देखकर लोगों की कुंडलियां बनाईं और भूत-भविष्य की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, राज्यमंत्री रेखा आर्य समेत कई अन्य वीआईपी एवं अन्य लोगों ने महाकुंभ में पंडित लेखराज शर्मा के इस विशिष्ट विद्या का लाभ उठाया। भारतीय सेना में सेवा देने के बाद पंडित लेखराज शर्मा ने ज्योतिष की इस विशिष्ट विधा पर काम शुरू किया था। हाथ देखकर कुंडली बनाने वाले पंडित लेखराज शर्मा एकमात्र ज्योतिषी हैं।
विज्ञापन

--
दो पुस्तकों का विमोचन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री रेखा आर्य, पंडित केए दूबे पद्मेश, पंडित लेखराज शर्मा, पंडित विनोद त्यागी, डॉ. जय मदान, वैद्य बालेंदु प्रकाश और होटल सैफ्रॉन लीफ के जीएम विनोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा की पुस्तक ‘वास्तु विद्या’ का विमोचन किया। इसके अलावा डॉ. अनुपम जौली की पुस्तक ‘रमल ज्ञान’ का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिलाओं के नाम रहा सत्र
ज्योतिष महाकुंभ के अंतिम दिन पहला सत्र महिला ज्योतिषियों के नाम रहा। इस सत्र में देशभर से पहुंचीं 65 महिला ज्योतिषियों ने अपने विचार रखे। डॉ. जय मदान, शिवानी खेतान, मां त्रिशला, प्रीति राजगौर, राजरानी, पद्मा, सिमरन वार्ष्णेय, हरलीन कौर, पूनमश्री, सिम्मी दुआ, सिम्मी कौर, प्रवीन शर्मा, आयशा बमोला समेत कई अन्य महिला ज्योतिषियों ने व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed