फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टीक सदन बना ओवरऑल चैंपियन

टीक सदन बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 25 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
टीक सदन बना ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वन अनुसंधान संस्थान के यूनिवर्सिटी मैदान, ब्रैंडिस रोड पर आयोजित एफआरआई विवि की तीन दिवसीय 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त हो गई। जिसमें टीक सदन ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग की 400 मीटर की रिले रेस में सेंडलवुड सदन अव्वल रहा। वहीं, महिला वर्ग की रिले रेस में सेंडल सदन ने बाजी मारी। महिला व पुरुष वर्ग की रस्साकस्सी में क्रमश: टीक सदन और सेंडलवुड सदन विजेता रहे। डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, चैस, लांग जंप, हाई जंप, बैडमिंटन, कैरम आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। टीक सदन को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी दी गई। टीक सदन के रउता और शुभांगी को बेहतर प्रदर्शन के लिए इंडीविजुअल चैंपियनशिप ट्राफी दी गई। समापन अवसर पर सभी हाउसों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीक, पाइन, सैंडलवुड और साल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एफआरआई के महानिदेशक (सेवानिवृत्त) डा. एससी गैरोला ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर एफआरआई यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. एके त्रिपाठी, कुलपति डॉ. सविता ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed