{"_id":"5aa584ad4f1c1bba758b4ee6","slug":"61520796845-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाने होंगे ठोस कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाने होंगे ठोस कदम
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की वुमन बिजनेस शाखा फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (फिक्की फ्लो) की ओर से रविवार को ‘फ्लो मेंबर्स नेटवर्किंग मीट‘ का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद माला राजलक्ष्मी शाह और फिक्की फ्लो पदाधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया गया।
विशिष्ट अतिथि सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहा है। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को फ्लो की सदस्यों के साथ साझा किया। बताया कि उन्हें लड़कों से बात करने की अनुमति नही थी, उसके बावजूद उन्हें लड़कों की तरह आगे बढ़ाया गया। राजनीति में आना उनके लिए संघर्ष पूर्ण रहा। कहा कि इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद भी महिलाएं पीछे रह जाती हैं।
उत्तराखंड चैप्टर की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। हर क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर दिए जाने चाहिए, राज्य सरकार को महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन की योजनाएं संचालित करनी चाहिए। इससे महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ सकेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन संचालन सदस्य और डे चेयरपर्सन गगनजोत मान ने किया। इस दौरान कोमल गर्ग, अर्चना मांगलिक, सोनिका मनन, सारिका, राखी आदि मौजूद रही।