{"_id":"5a7377114f1c1ba4268b7ec6","slug":"61517516561-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में उतराखंड को कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में उतराखंड को कांस्य
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मोदीनगर, उत्तर प्रदेश में आयोजित अंडर-15 स्कूल नेशनल इंडिया कप 2017-18 टैलेंट सर्च फुटबाल के सेमीफाइनल में उत्तराखंड की टीम को मणिपुर के हाथों 2-0 से हार झेलनी पड़ी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तराखंड ने आंध्र प्रदेश को 1-0 से शिकस्त दी और कांस्य पदक जीता।
स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उत्तराखंड का मुकाबला मणिपुर से हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और कोई भी गोल नहीं होने दिया। दूसरे हाफ के अंतिम पांच मिनट में मणिपुर के खिलाड़ियों ने शानदार मूव बनाए और एक के बाद एक दो गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए उत्तराखंड का मुकाबला आंध्र प्रदेश के साथ हुआ। पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी। 59वें मिनट में उत्तराखंड के विवेक सिंह डुंगरियाल ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। टीम ने अंत तक बढ़त बरकरार रखी और मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक और हेड फुटबाल कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड के आदर्श चौधरी और कार्तिक मल्ल को इंडिया नेशनल कैंप के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। टीम के कोच राहुल सेठवाल, अमन जखमोला, प्रमोद नेगी समेत अन्य ने प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।भ