फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनाव को कांग्रेस की तैयारियां तेज

निकाय चुनाव को कांग्रेस की तैयारियां तेज

Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को कांग्रेस की तैयारियां तेज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों को तेज करने में जुट गई है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर पार्टी कार्यालय खोलने का काम भी शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांवली में ब्लॉक कार्यालय का उद्घाटन कर अभियान की शुरूआत की।
कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार से आम आदमी निराश हो चुका है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनविरोधी निर्णयों के चलते आम आदमी का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस घर-घर जाकर अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि पार्टी बूथ स्तर पर आम आदमी तक अपनी नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, महेश जोशी, लाल चंद शर्मा, त्रिलोक सिंह, पंकज मेसोन, राजेश चमोली, अरुण वाल्मिकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed