{"_id":"5a664bd94f1c1ba2268b5f18","slug":"61516653529-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी आबादी का रैपिड सर्वे आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी आबादी का रैपिड सर्वे आज से
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम वार्डों के नए सिरे से परिसीमन के बाद अब मंगलवार से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी का रैपिड सर्वे शुरू करेगा। रैपिड सर्वे के लिए करीब एक हजार प्रगणक लगाए गए हैं जिन्हें तीन फरवरी तक कार्य पूरा करना है। इसी कड़ी में सोमवार को 100 सुपरवाइजरों को नगर निगम टाउन हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रगणकों को रैपिड सर्वे से संबंधित सामग्री भी दी गई। सर्वे के बाद पांच फरवरी को नगर निगम और वोटर लिस्ट का ड्रॉफ्ट उप जिलाधिकारी के पास जमा करना होगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी जफर अली खान ने कहा कि रैपिड सर्वे और वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण काफी जिम्मेदारी का काम है। इसलिए प्रगणकों को गंभीरतापूर्वक कार्य करना होगा। सर्वे में कोई भी घर छूटे नहीं, इसका खास ध्यान रखना होगा। इसके अलावा नायब तहसीलदार नरेशचंद्र नौटियाल, नगर निगम पीडब्ल्यूडी अनुभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश शर्मा ने भी सर्वे से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों को सर्वे और वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य संबंधी सामग्री दी गई और तीन फरवरी तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र दयाल आदि मौजूद रहे।
---
सभी 100 वार्डों में एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इसके अलावा 250 परिवारों पर एक बीएलओ और 10 वार्डों पर एक क्षेत्रीय अधिकारी तैनात किए गए हैं। ओबीसी के रैपिड सर्वे और वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पांच फरवरी तक देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त