फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एथलीट प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

एथलीट प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 23 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एथलीट प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अंडर 14 एवं 16 वर्ग में बालक-बालिकाओं की एथलीट प्रतियोगिता सोमवार से परेड ग्राउंड में शुरू हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को कई रोमांचक मुकाबले होंगे।
अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एसपीआईसी के आदित्य पाल प्रथम, एसजीआरआर के तनुज मेहार द्वितीय और हिमालय पब्लिक स्कूल के प्रणव जगुड़ी तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सेंट जोजफ्स स्कूल की तनिषा भट्ट प्रथम, राइका छरबा ने पल्लवी भारद्वाज ने द्वितीय और एसजीआरआर की संस्कृति थापा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में एसजीआरआर के कुंदन प्रथम, मनोज द्वितीय, संदीप तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राइंका गुनियाल गांव की शांति ने पहला, कांस्टेशिया स्कूल की अरका ने दूसरा और सिद्धि रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 16 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कैंट जूनियर हाईस्कूल के जॉय ने प्रथम, एसजीआरआर के निशुल पाल ने द्वितीय और एसजीआरआर के कृष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 16 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एकेपी की सुरभी पवार प्रथम, एमकेपी की सेफाली शर्मा, तुबा नाज तृतीय रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में एसजीआरआर के विशाल पाल ने पहला, लक्ष्मण स्कूल के विवेक ने द्वितीय और स्कालर्स होम स्कूल के अरबाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 बालक वर्ग में लंबी कूद में कैंट जूनियर हाईस्कूल के जॉय ने प्रथम, एसजीआरआर के विशाल पाल ने द्वितीय और निशुल पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कंचन प्रथम और पूनम द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर 16 बालक वर्ग में गोला फेंक में अजीत कुमार प्रथम, हर्ष द्वितीय और नवंग तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान गुरु फूल सिंह, अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ा अधिकारी लोकेश कुमार, हेमराज, बीसी थापा, रविंद्र पाल मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed