{"_id":"5a5fac014f1c1b6b268b50de","slug":"61516219393-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद में लगा ‘पीएफ का जनता दरबार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद में लगा ‘पीएफ का जनता दरबार’
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
अमर उजाला कार्यालय में हुए पीएफ पर संवाद कार्यक्रम में ईपीएफओ के अधिकारियों ने जनता दरबार भी लगा दिया। फरियादी अपने मामले लेकर पहुंचें। तमाम मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कई फरियादियों को ईपीएफओ कार्यालय में बुलाया गया है। ईपीएफओ रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने सभी मामलों के त्वरित निस्तारण की बात कही।
बुधवार को सुबह 11 बजे पीएफ पर संवाद कार्यक्रम शुरू हो गया। इससे पहले ही अमर उजाला कार्यालय में तमाम फरियादी भी पहुंच गए थे। इसके अलावा फोन, वॉट्स एप और फेसबुक पर सवालों की बौछार हो गई। पीएफ कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने फेसबुक लाइव पर सभी सवालों के जवाब दिए। अमर उजाला कार्यालय में पीएफ अधिकारियों ने जनता दरबार भी लगा दिया। एक तकनीकी विशेषज्ञ हिमांशु ऐरॉन ने फरियादियों की तमाम समस्याओं का यहीं बैठे ऑनलाइन निदान कर दिया। कई दूसरे राज्यों की कंपनियों से जुड़ी शिकायतों को अधिकारियों ने अपने पास रख लिया। कई फरियादियों को ईपीएफओ कार्यालय बुलाया गया है। पीएफ कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने कहा कि अमर उजाला संवाद में जितनी भी समस्याएं फोन या अन्य माध्यमों से आई हैं, उनका त्वरित निदान किया जाएगा।
.........................
लोक अदालत में भी आएं फरियादी
ईपीएफओ की ओर से हर महीने की दस तारीख को जीएमएस रोड स्थित कार्यालय में लोक अदालत लगाई जाती है। पीएफ अधिकारियों ने अपील की है कि पीएफ से जुड़ी समस्याओं के लिए लोक अदालत में भी आएं। इसके लिए दस दिन पहले से शिकायतें मांगी जाती हैं। पीएफ कार्यालय में अपनी शिकायत दे दें। इसके बाद लोक अदालत में उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
............................
यह अधिकारी रहे मौजूद
मनोज कुमार यादव, रीजनल पीएफ कमिश्नर 1, देहरादून
पंकज कुमार, असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर, देहरादून
भूपाल सिंह बिष्ट, प्रवर्तन अधिकारी
हिमांशु ऐरॉम, डीपीए