फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन में दो फाड़ कुछ फार्मासिस्टों

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन में दो फाड़ कुछ फार्मासिस्टों

Mon, 15 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन में दो फाड़   कुछ फार्मासिस्टों
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन में सदस्यता सूची में नाम न होने पर कुछ फार्मासिस्टों ने विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं, विरोध कर रहे फार्मासिस्टों ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। फार्मासिस्टों ने कहा कि पूर्व में कुछ लोगों को सदस्यता दी गई थी, लेकिन अब उनके नाम हटा दिए गए हैं। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस कलूड़ा ने कहा कि नाराजगी जताने वाले लोग उपकेंद्र के फार्मासिस्ट हैं। जो संगठन के सदस्य नहीं हैं, एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी इनकी सदस्यता पर विचार करेगी।
रविवार को हरिद्वार रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अधिवेशन में फार्मासिस्टों ने सदस्यता से नाम गायब होने पर नाराजगी जता जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के सामने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान एसोसिएशन का कार्यकाल 2015 में पूरा हो चुका है, लेकिन समय पर चुनाव कराए जाने के बजाए 750 लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। अधिवेशन में पहुंचे मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी फार्मासिस्टों को एकजुट होने के लिए कहा, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। फार्मासिस्टों के विरोध प्रदर्शन के चलते अधिवेशन में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। अधिवेशन में मुख्य अतिथि ने एसोसिएशन की पांच सूत्री मांगों पर अमल का आश्वासन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि फार्मासिस्टों को पोस्टमार्टम भत्ते के रूप में सम्मानजनक राशि मिले इसके लिए व्यक्तिगत प्रयास करेंगी। इससे पूर्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस कलूड़ा ने संगठन की पांच सूत्री मांगों को उठाया। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों की अब तक सेवा नियमावली नहीं बन पायी है। वही डाक्टरों को पोस्टमार्टम भत्ता 500 रुपये एवं सफाई कर्मचारियों को 150 रुपये दिया जाता है। जबकि फार्मासिस्टों को चार रुपये दिया जा रहा है। उन्होंने पेशेंट केयर भत्ते का जीओ जारी करने की भी मांग की। अधिवेशन में प्रदेश महामंत्री सीएस महरा, सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी, समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष राकेश् जोशी, मंत्री जीतमणि पैन्यूली, जिलाध्यक्ष सुभाष देवलियाल, अशोक राज उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......................................
नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन
देर रात मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें प्रताप सिंह तोमर प्रांतीय अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह ऐरी प्रांतीय महामंत्री, प्रमोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ताराचंद राणा उपाध्यक्ष, डीसी जोशी संगठन मंत्री, हरीश चंद्र जोशी संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
नाराजगी जताने वालों ने बनाई नई कार्यकारिणी
अधिवेशन में नाराजगी जताने वाले फार्मासिस्टों ने नई कार्यकारिणी गठित की। जिसमें एसपी सेमवाल को अध्यक्ष, जीबी नौटियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्कर गुसांई उपाध्यक्ष, पवन पांडे महामंत्री, सतीश पांडे संगठन मंत्री, प्रेम शंकर सिंह संयुक्त मंत्री, कमल मेहता कोषाध्यक्ष, एसबी पाठक संप्रेक्षक, इंद्रेश कोठारी कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल लखेड़ा उपाध्यक्ष, केके सेमवाल उप सचिव, विपिन जोशी सलाहकार, विद्या चौहान महिला उपाध्यक्ष व अजय जोशी प्रवक्ता चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed