{"_id":"5a5133fa4f1c1b4b198b547f","slug":"61515271162-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सभा ने मनाया नए साल का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सभा ने मनाया नए साल का उत्सव
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा ने शनिवार को नए साल का उत्सव मनाया। इसके तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
पार्क रोड स्थित श्रीमती कलावती धर्मशाला में आयोजित उत्सव का शुभारंभ डॉ.श्रद्धा राजवंशी और सुषमा गुप्ता ने राजा रतन चंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। महिला सभा अध्यक्ष किरण गुप्ता, सुमिधा गुप्ता और वरिष्ठ महिला सदस्यों ने दीप जलाया। संचालन सभा की मंत्री निशा गुप्ता ने किया। मानवी ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। तंबोला गेम की विजेता महिलाओं को सभा की ओर से पुरस्कृत किया गया। लकी ड्रा का इनाम सीमा राजवंशी ने दिया। मानवी, अभिज्ञान, वैभव, परिधि ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। बच्चों को चॉकलेट और अन्य उपहार बांटेे। अध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे, जिससे राजवंश परिवार के लोग एक साथ बैठ सकें। मंत्री निशा गुप्ता ने राजवंश परिवार के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व अध्यक्ष रंजना गोयल, अनीता गुप्ता, रेणुका राजवंशी, मीनाक्षी गुप्ता, सुषमा वैश्य, पूनम गोयल, अनीता मित्तल, मुक्ता सिंघल, निशि गोयल का आभार व्यक्त किया।