{"_id":"5a36d42c4f1c1bee6a8b4693","slug":"61513542700-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के इशारों पर काम कर रहे शराब ठेकेदार और भूमाफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के इशारों पर काम कर रहे शराब ठेकेदार और भूमाफिया
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के इशारों पर काम कर रहे शराब और भूमाफिया
-- उक्रांद ने साधा निशाना, सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील उनियाल ने कहा कि राज्य गठन की अवधारण आजतक पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश में युवा बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने न तो कोई नीति बना पाई है और न ही स्वरोजगार के लिए कोई पहल की है। उनियाल ने एनएच, ओवरहैड टैंक और अन्य घोटालों में मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाने पर भी सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में हुए घोटालों में सिर्फ अधिकारी ही जिम्मेदार नहीं हैं, इसमें नेताओं की संलिप्तता का भी पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होंने सरकार पर गैरसैंण को पिकनिक स्पॉट बनाने का आरोप भी लगाया।
सुशील कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा जिस घोषणा पत्र को जनता के सामने रख सत्ता में आई, उसी पर अमल नहीं किया जा रहा है। बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दल के कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जल्द आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश शहर के बीचोंबीच डंप कूड़े के ढेर को हटाने की मांग भी नगर निगम प्रशासन से की। मौके पर दीपक कौशिक, राकेश नेगी, दिनेश भट्ट सम्राट पंवार, मोहित, राकेश चौहान आदि मौजूद थे।