फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर मुकाबले को तैयार आईटीबीपी के हिमवीर

हर मुकाबले को तैयार आईटीबीपी के हिमवीर

Tue, 04 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
हर मुकाबले को तैयार आईटीबीपी के हिमवीर
उत्तरकाशी। 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद लगातार दोनों देेशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। इस बीच कई बार चीन ने भारत को गीदड़भभकी भी दी है, लेकिन देेश की सुरक्षा में सीमा पर तैनात हिमवीर अपनी वतन की आन-बान और शान के लिए हर मुकाबले से निपटने को तैयार हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 345 किमी लंबी सीमा चीन से सटी हुई है। इनमें करीब 133 किमी का क्षेत्र उत्तरकाशी जिले में है। इसमें से 77 किमी के दायरे में यहां देश की सुरक्षा में सीमा पर आईटीबीपी की 12वीं और 35वीं वाहिनी की अलग-अलग कंपनियां तैनात हैं, जबकि इसके अलावा सेकेंड महर रेजीमेंट की कंपनी भी तैनात है। नेलांग, जादुंग, पीडीए, मंडी, सोनम, नीलापानी, कोपांग आदि जगहों पर बाहरों महीने धूप, सर्दी और बर्फबारी को झेलते हुए आईटीबीपी के हिमवीर तैनात रहते हैं। 12वीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि सीमा पर करीब 77 किमी के दायरे में आईटीबीपी के हिमवीर चौबीसों घंटे देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से यहां चीन से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed