{"_id":"5946bb4e4f1c1bca5f8b462b","slug":"61497807694-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल से पांच डॉक्टरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल से पांच डॉक्टरों के तबादले
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। पहले से डाक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल से एक साथ पांच चिकित्सकों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। इसकी भनक लगते ही दो डाक्टर अवकाश पर चले गए हैं, जबकि दो डाक्टर पहले से छुट्टी पर हैं। ऐसे में सोमवार से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की मानें तो जल्द इसका समाधान नहीं किया गया तो प्रसव और पोस्टमार्टम जैसी सेवाएं भी ठप हो जाएंगी।
सिविल अस्पताल रुड़की में चिकित्सकों के 30 पद स्वीकृत हैं, जबकि 11 चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। इसमें से दो महिला चिकित्सक, बालरोग विशेषज्ञ और हड्डीरोग विशेषज्ञ पहले से अवकाश पर चल रहे हैं, इससे आए दिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब शासन ने चिकित्सकों के तबादले कर दिए। सूत्रों के अनुसार तबादला सूची में रुड़की सिविल अस्पताल के पांच चिकित्सकों के नाम हैं। इसमें दो महिला चिकित्सक पहले से अवकाश पर हैं, जबकि दो अन्य चिकित्सकों ने तबादले की भनक लगते ही सोमवार से छुट्टी के लिए आवेदन दिए हैं। ऐसे में आज (सोमवार) से अस्पताल के नियमित चिकित्सकों में एक-दो शेष रह जाएंगे। बाकी अस्पताल संविदा चिकित्सकों के भरोसे होगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल का कहना है कि फिलहाल अस्पताल में किसी चिकित्सक के स्थानांतरण के निर्देश नहीं पहुंचे हैं। अलबत्ता दो चिकित्सकों ने सोमवार से अवकाश के लिए आवेदन किया है।