{"_id":"593ec7121126f4d9498b457a","slug":"61497286418-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन प्रशासन की बेरुखी से महिलाओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन प्रशासन की बेरुखी से महिलाओं में आक्रोश
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शासन प्रशासन की बेरुखी से आंदोलनकारी महिलाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती गर्मी हो या बारिश, महिलाओं का क्रमिक अनशन जारी है। महिलाओं ने चेताया है कि अगर जल्द ठेके बंद नहीं हुए तो आंदोलन उग्र होगा।
गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान संचालित किए जाने के विरोध में महिलाएं आंदोलित हैं। पिछले तीन दिनों से महिलाओं ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। महिलाएं सुबह 10 बजे ही आंदोलन स्थल पर पहुंच रही है। तीन दिन पूर्व कुछ महिलाओं का स्वास्थ्य भी खराब हुआ था। बावजूद इसके प्रशासन महिलाओं के इस शराब विरोधी आंदोलन का गंभीरता से नहीं ले रहा। आंदोलित महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शराब की दुकान बंद नहीं की गई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में सुनीता कोटियाल, सुलोचना भट्ट, जेठी रावत, नम्मी देवी गुनसोला आदि शामिल थे।
>> मानकों की उड़ रही धज्जियां
श्रीनगर। गोतीर्थाश्रम के समीप संचालित हो रही शराब की दुकान पर पुलिस की मौजूदगी में ही मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शराब दुकान पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए है। दुकान के आगे आंदोलन होने पर पिछले दरवाजे से शराब बेची जा रही है। साथ ही दुकान में काम करने वाले लोगों का वेरिफिकेशन भी नहीं है।