{"_id":"5938605c4f1c1b05108b45d6","slug":"61496866908-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क घेरने वाले 64 दुकानदारों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क घेरने वाले 64 दुकानदारों पर कार्रवाई
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में दुकान के बाहर सामान सजाकर सड़क घेरने वालों पर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत 64 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 6,40,000 रुपये का चालान किया गया। पुलिस ने हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा।
प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने हरिद्वार मार्ग पर चंद्रभागा पुल से लेकर पुरानी चुंगी तिराहा तक अतिक्रमण पर डंडा चलाया। यहां दुकानों से बाहर सड़क पर सामान सजाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। कार्रवाई देख कुछ दुकानदार पुलिस के पहुंचने से पहले सड़क से सामान समेटते नजर आए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान से पहले पूरे मार्ग पर वीडियोग्राफी की गई थी। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। बताया कि यात्रा सीजन में यातायात बाधित नहीं हो, इसके लिए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी रहेगी।