फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   61.3 percent of the candidates left the graduate level examination

Dehradun News: 61.3 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी स्नातक स्तरीय परीक्षा

Mon, 10 Jul 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
61.3 percent of the candidates left the graduate level examination
उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को स्नातक स्तरीय परीक्षा देहरादून जनपद के 136 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से करीब 61.31 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पेपर लीक होने के बाद आयोग की ये तीसरी पुनर्परीक्षा थी।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नोडल अधिकारी परीक्षा रामजीशरण शर्मा ने बताया कि परीक्षा देने के लिए कुल 49,968 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें कुल 19330 (38.68 फीसदी अभ्यर्थी) परीक्षा में उपस्थित रहे। 30,638 अभ्यर्थियों (61.31 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक परीक्षा हुई। इसमें छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक, सुपरवाइजर के पदों के लिए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन



कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। इसके लिए छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचना था। परीक्षा से पहले जांच के बाद परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। इस दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed