फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   60 hours alert of heavy rain in uttarakhand.

खतरनाक अलर्टः अगले 60 घंटों में उत्तराखंड होगा बेहाल!

Wed, 08 Jul 2015 08:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jul 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
60 hours alert of heavy rain in uttarakhand.

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। उधर, मंगलवार को भी देहरादून में सुबह है बादल छाए रहे।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन सोमवार शाम को फिर से जारी अलर्ट में आगामी 60 घंटे तक प्रदेश में कई स्थान पर भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार चारधाम यात्रा क्षेत्र में सात जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है। नौ जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों से अतिरिक्त एहतियात बरतने की सलाह दी है। सोमवार को भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के पास सड़क पर मलबा आने से चारों धामों की यात्रा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश से कुछ दूरी पर स्थित कौड़ियाला में बदरीनाथ हाईवे सुबह 9 बजे बंद हो गया था हालांकि शाम सात बजे तक मलबा हटाकर मार्ग खोल दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बारिश से प्रदेश भर में करीब 70 से अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। वहीं कुमाऊं में रविवार से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

निजी और सरकारी स्कूलों में ऐहतियातन छुट्टी

60 hours alert of heavy rain in uttarakhand.

नैनीताल नगर में इस बारिश ने तबाही मचाई है। पहाड़ी से आया पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया है। 15 पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई संपर्क मार्गों पर यातायात अवरुद्ध है। नैनीताल और चंपावत जिला प्रशासन ने मंगलवार को भी सभी निजी और सरकारी स्कूलों में ऐहतियातन छुट्टी की घोषणा की है।

उधर,  प्रदेश में मौसम विभाग ने सोमवार की शाम पांच बजे तक कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। सोमवार की शाम विभाग ने आगामी 60 घंटे और प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भारी बारिश हो सकती है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। सभी रूटों और उनसे जुड़े क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला नौ जुलाई तक जारी रहेगा। कई जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा है।

हालांकि प्रदेश में कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। वहीं भारी बारिश के अलर्ट के बीच जारी चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन केंद्र का निरीक्षण किया।

560 तीर्थयात्रियों ने किए धाम के दर्शन
रिमझिम बारिश के बीच सोमवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चलती रही। पांच और छह जून को भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आ गई है।

सोमवार को बारिश के बीच ही 560 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। रविवार को बदरीनाथ पहुंचे 700 तीर्थयात्री अपने घरों को लौट गए। वहीं सोमवार को करीब 300 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे। गोविंदघाट से 225 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए घांघरिया पहुंचे और घांघरिया से 240 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर गोविंदघाट पहुंचे।

दूसरे दिन भी नहीं चली केदार यात्रा

60 hours alert of heavy rain in uttarakhand.

खराब मौसम और पैदल रास्ते के संवेदनशील होने से केदारनाथ पैदल यात्रा दूसरे दिन भी संचालित नहीं हुई। रविवार को पैदल रास्ते पर चीरबासा और जंगलचट्टी में रास्ते के अवरुद्ध होने से पैदल यात्रा नहीं हो पाई थी।

सोनप्रयाग में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार मौर्य ने बताया कि प्रशासन के अलर्ट को देखते हुए रविवार सुबह किसी भी यात्री को आगे नहीं जाने दिया गया। प्रशासन की ओर से यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड पड़ाव पर ही रोक दिया गया। पड़ावों पर अब भी ढाई सौ से अधिक यात्री मौजूद हैं।

इधर फाटा, गुप्तकाशी में भी कुछ यात्री ठहरे हुए हैं। दूसरी तरफ गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी संचालित नहीं हुई।

मौसम पर निर्भर करेगी यात्रा
जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर का कहना है कि गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल रास्ता चीरबासा और जंगलचट्टी में संवेदनशील बना है। मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रोकी गई है। मंगलवार सुबह मौसम की स्थिति देखने के बाद ही पैदल यात्रा के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

चारधाम यात्रा अपडेट
बदरीनाथ: सात जुलाई को भारी बारिश। आठ व नौ जुलाई को बारिश में कमी आएगी। दस जुलाई को फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है।
केदारनाथ : सात जुलाई को भारी बारिश। आठ व नौ जुलाई को भारी से भारी बारिश हो सकती है। दस जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
गंगोत्री : सात जुलाई को भारी बारिश की आशंका। आठ व नौ जुलाई को अपेक्षाकृत भारी बारिश होगी। दस जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना।
यमुनोत्री : सात जुलाई को भारी, आठ व नौ जुलाई को अपेक्षाकृत भारी (35.4 से 64.4 मिमी) बारिश की संभावना। दस जुलाई को बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
हेमकुंड साहिब : सात जुलाई को भारी, आठ व नौ जुलाई को अपेक्षाकृत भारी बारिश। दस जुलाई को बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed