{"_id":"5cd5d882bdec22072842019a","slug":"51557518466-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते मिलेगा अशासकीय शिक्षकों को वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते मिलेगा अशासकीय शिक्षकों को वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को अगले सप्ताह वेतन मिल सकता है। वेतन का बजट शुक्रवार को निदेशालय पहुंच गया है और जिलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीईओ के माध्यम से सोमवार को शिक्षकों को वेतन मिलने की उम्मीद है।
बता दें, बजट न होने के कारण प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को मार्च और अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है। इस बाबत शिक्षक संगठनों ने नाराजगी भी जताई थी। कुछ दिन पहले शासन ने वेतन के लिए बजट जारी कर दिया था, लेकिन विभागीय वित्त नियंत्रक अमिता जोशी के राज्य से बाहर होने के कारण बजट निदेशालय नहीं भेजा जा सका। बताया गया कि शुक्रवार को बजट निदेशालय पहुंच गया है। अपर निदेशक आरके उनियाल ने बताया कि शनिवार को जिलों में बजट पहुंच जाएगा। सोमवार को वेतन जारी हो सकता है। वहीं उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री एके कौशिक ने कहा कि वेतन जारी न होने से शिक्षकों को काफी दिक्कत हो रही है।