{"_id":"5ccdf44fbdec2207203ac09e","slug":"51557001295-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्री ले जाने के आरोप में परिचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट यात्री ले जाने के आरोप में परिचालक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड परिवहन निगम की हिल डिपो के कंडक्टर को बिना टिकट यात्री ले जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद की गई।
हिल डिपो के एआरएम तरुण अवस्थी ने बताया कि बीते 30 अप्रैल को बस (यूके07 पीए 2928) यात्रियों को लेकर देहरादून से टिहरी के भौरगांव के लिए रवाना हुई थी। नरेंद्रनगर स्थित डांडी बैंड के पास यातायात निरीक्षक ऋषिकेश महेंद्र कुमार और मुन्ना लाल ने बस रोकी। चेकिंग टीम ने जब परिचालक संजय कुमार शर्मा से टिकट मशीन ली, जिस पर वह घबरा गया और उसने मशीन छीन ली। वीडियो में परिचालक टीम से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इसके बाद एआरएम ने अपनी रिपोर्ट मंडलीय कार्यालय भेज दी। आरएम ने परिचालक को बिना टिकट यात्री ले जाने के आरोप में निलंबित किया है।