{"_id":"5c4e0fa5bdec22736e4ebe39","slug":"51548619685-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह के लिए चौराहों की साज-सज्जा करेगा भाजयुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह के लिए चौराहों की साज-सज्जा करेगा भाजयुमो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष ने रविवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बैठक की। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शहर में साज-सज्जा की जिम्मेदारी दी गई।
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने बताया कि दो फरवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दून आएंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के तहत शहर के सभी चौराहों की साज-सज्जा की जाएगी। यह कार्यक्रम 29 जनवरी से शुरू होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूट पर भी सजावट की जाएगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं से इस कार्य में जुटने का आह्वान किया। महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में साज-सज्जा कार्यक्रम में हिस्सा लें, जिससे दो फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत, महानगर के उपाध्यक्ष रंजीत भंडारी, हिमांशु गोगिया, विजय भट्ट, आशीष गुसाईं, विवेक डंगवाल आदि मौजूद रहे।