फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमडीडीए किस्तों पर उपलब् ध कराएगा एलआईजी फ्लैट

एमडीडीए किस्तों पर उपलब् ध कराएगा एलआईजी फ्लैट

Sun, 20 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
एमडीडीए किस्तों पर उपलब्
ध कराएगा एलआईजी फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। यदि आप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 आवासीय योजना में बनाए गए फ्लैट (निम्न आय वर्ग के लिए बनाए गए 144 फ्लैट) लेना चाहते हैं और आपको बैंक से ऋण नहीं मिल रहा तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एमडीडीए आसान किस्तों में फ्लैट उपलब्ध करवा रहा है। फ्लैट की 60 फीसदी राशि आप 15 साल तक किस्त में जमा करवा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान आपको 10 प्रतिशत राशि और आवंटन के बाद 30 प्रतिशत राशि जमा करानी होगी।
यह निर्णय शनिवार को गढ़वाल आयुक्त शैलेश बगौली की अध्यक्षता में एमडीडीए कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में लिया गया। चर्चा हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 आवासीय योजना में एलआईजी (निम्न आय वर्ग) फ्लैटों के लिए काफी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। लेकिन, इसके लिए बैंक से उन्हें ऋण नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनका अपने घर का सपना पूरा नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए बोर्ड बैठक में तय हुआ कि एलआईजी फ्लैट लेने वालों से 60 प्रतिशत राशि 15 साल तक किस्त के रूप में वसूली जाएगी। जब किस्तें पूरी हो जाएंगी तब मालिक को फ्लैट की रजिस्ट्री दी जाएगी। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना का लाभ उन सभी लोगों को मिलेगा, जिन्हें बैंक से ऋण नहीं मिल रहा है। मौके पर अपर सचिव वित्त एलएन पंत, एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक एसके पंत, एलएम कर्नाटक, प्रेम सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐसे समझें किस तरह मिलेगा लाभ
एमडीडीए की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 में 144 फ्लैट निम्न आय वर्ग के लिए बनाए गए हैं। प्रत्येक की कीमत 19 लाख रुपये रखी है। ऐसे में फ्लैट लेने वालों को 10 प्रतिशत यानी दो लाख रुपये पंजीकरण के दौरान देने होंगे। 30 प्रतिशत राशि मतलब छह लाख रुपये आवंटन के समय देने होंगे। शेष करीब 12 लाख रुपये किस्त के रूप में देने होंगे। यह किस्त करीब 10 हजार रुपये प्रमिताह बैठती है। इस परियोजना के तहत बने फ्लैट जीएसटी से मुक्त रखे गए हैं। ऐसे में फ्लैट खरीदने वाले व्यक्ति को करीब ढाई लाख रुपये की अतिरिक्त बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरला नागल में बनेगा सिटी पार्क
बोर्ड बैठक में सहस्त्रधारा रोड स्थित तरला नागल में शासन की ओर से आवंटित 12.452 हेक्टेयर जमीन पर सिटी पार्क बनाने के लिए चर्चा की गई। साथ ही इस पार्क के लिए कॉन्सेप्ट प्लान, डिजाइन एवं वित्तीय व्यवहारिकता आदि को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। बोर्ड ने इसे स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क के सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश के पहले लाइट एंड साउंड शो पार्क का काम समय से पूरा करने की बात कही गई।

रेलवे री-डेवलपमेंट को मिली स्वीकृति
बोर्ड बैठक के दौरान देहरादून रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट के लिए स्वीकृति दी गई। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष के अंत में रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ प्राधिकरण का अनुबंध हो गया था। जल्द इस पर काम शुरू होगा।


वन टाइम सेटेलमेंट योजना लागू
15 जनवरी को बोर्ड बैठक पूरी नहीं हो पाई थी। जिसकी वजह से शनिवार को बोर्ड बैठक के शेष मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही बोर्ड ने वन टाइम सेटेलमेंट योजना को भी लागू करने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed