{"_id":"5c1e6872bdec2256e821e506","slug":"51545496690-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक गीत और नृत्य में चंबा की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक गीत और नृत्य में चंबा की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक नृत्य और लोक गीत में चंबा की टीम ने बेहतर प्रस्तुतियां देकर बाजी मारी। विजेता टीमें 29 दिसंबर से होने वाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई और जाखणीधार की निवर्तमान ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। महोत्सव के लोक गीत में चंबा ब्लाक प्रथम, जौनपुर द्वितीय, थौलधार तृतीय रहा। लोक नृत्य में चंबा पहले, थौलधार दूसरे और जौनपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतापनगर, जाखणीधार, प्रतापनगर, भिलंगना, नरेंद्रनगर समेत जिले के सभी ब्लाकों की टीमों ने लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक में भी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। नगर पालिका की अध्यक्ष सीमा कृषाली ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कार भेंट किया। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि विभाग कई वर्षों से युवा महोत्सव करवाकर टीमों की प्रतिभाओं को मंच देने का काम कर रहा है। बताया कि विजेता रही टीमें 29 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय राज्यस्तरीय महोत्सव में शिकरत करेगी। इस मौके पर निर्णायक महीपाल नेगी, सुनिति थापा, आशा भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, अजंलि चंदोला, मंजू चंद, ममता भट्ट, रीना, सुरेश गुसाईं, पंकज कुमार, संजय लिंगवाल, अजयपाल असवाल, चतर लाल शाह, रजनी बाला आदि मौजूद थे।