फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो... देश के हर कोने में है लैला मजनू

फोटो... देश के हर कोने में है लैला मजनू

Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो...  देश के हर कोने में है लैला मजनू
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लैला-मजनू की मुख्य किरदार निभाने वाली जिला चमोली निवासी तृप्ती डिमरी ने बताया कि देश के हर कोने में लैला-मजनू है। इस फिल्म में भी उन्होंने वर्तमान के लैला-मजनू के प्यार को ध्यान में रखते हुए किरदार निभाया है।
रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए डिमरी ने इम्तियाज अली और शाजिद अली के निर्देशन में बनी फिल्म लैला-मजनू में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। बताया कि वह अपने आप को खुशकिस्मत समझती है कि इतनी कम उम्र में उन्हें इतने बड़े बैनर में काम करने का मौका मिला। वह आगे उत्तराखंड की वादियों में शूटिंग करना चाहती हैं। यहां की वादियां और मिट्टी की खुशबू उन्हें बहुत पसंद है। बॉलीवुड में नए कलाकारों के लिए सफर कितना आसन है इस सवाल पर उन्होंने बताया कि दिन प्रति दिन कंपीटीशन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नए कलाकारों केे लिए बॉलीवुड का सफर आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि वह रणवीर कपूर और नवाज शरीफ के साथ काम करना चाहती है।
विज्ञापन


ऋषिके श तक ट्रेन चलाने की मांग
पत्रकारों से बात करते हुए तृप्ति डिमरी ने बताया कि वह गौचर, जिला चमोली, उत्तराखंड में जन्मी जरूर है, लेकिन उसकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई है। रोजगार के अभाव में प्रदेश से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से प्रदेश सरकार से ऋषिकेश से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की। कहा कि ऋषिके श में असंख्य लोग योग-साधना के लिए आते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन न होने के कारण लोगों को कई वाहन बदलने पड़ते हैं। इसमें समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed