फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10वीं तक के छात्र 31 तक करें छात्रवृति के आवेदन

10वीं तक के छात्र 31 तक करें छात्रवृति के आवेदन

Thu, 22 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
10वीं तक के छात्र 31 तक करें छात्रवृति के आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से कक्षा एक से 10वीं तक के छात्रों को छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन धर्म के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इसमें कक्षा एक से पांच तक 50 रुपये प्रतिमाह, कक्षा छह से आठ तक 80 रुपये प्रतिमाह और कक्षा 9 व 10 में 120 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।
विज्ञापन

यह योग्यता जरूरी
उत्तराखंड का निवासी हो। मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी या जैन धर्म से ताल्लुक रखता हो। पिछली परीक्षा पास होनी जरूरी है। अगर इस सत्र में कोई अन्य छात्रवृत्ति ले रहा है तो वह पात्र नहीं होगा। केवल राजकीय, परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों या मदरसों के छात्र ही पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2018
संस्थान द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि : 15 जनवरी 2019
नोडल अधिकारी के वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि : 31 जनवरी 2019
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले छात्रवृत्ति की केंद्रीय वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर स्टेट स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उत्तराखंड पर क्लिक करें। इसके बाद ‘प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर माइनॉरिटी (100 परसेंट स्टेट सेक्टर) उत्तराखंड’ के सामने दिए गए एप्लाई के लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करा लें।
---------------
यह है वेबसाइट : https://scholarships.gov.in/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed