फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दोपहर में होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट

दोपहर में होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट

Fri, 02 Nov 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दोपहर में होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मेडिकल, आयुष, वेटरेनरी दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन दोपहर में किया जाएगा। पहली बार यह परीक्षा सुबह के बजाय दोपहर की पाली में कराई जाएगी। नीट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।
इस बार नीट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराया जा रहा है। एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नीट का आयोजन देशभर में पांच मई को कराया जाएगा। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। एनटीए के मुताबिक सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 1400 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा 720 अंकों की ही होगी।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 30 नवंबर 2018
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : 01 दिसंबर 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 15 अप्रैल 2019
परीक्षा की तिथि : 05 मई 2019
परिणाम जारी होने की तिथि : 05 जून 2019

उत्तराखंड में यहां होगी परीक्षा
देहरादून, हल्द्वानी, रुड़की

आधा घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा में परीक्षा केंद्र के दरवाजे आधा घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र के भीतर 1:15 बजे से बैठाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। परीक्षा विशेषज्ञ वीआर क्लासेज के वैभव राय का कहना है कि निश्चित तौर पर अभ्यर्थियों के लिए दोपहर का समय फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करें आवेदन : www.ntaneet.nic.in
----------
आयुष दाखिले अगले वर्ष भी नीट से
देशभर के आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले भी नीट यूजी परीक्षा के अंकों के आधार पर किए जाएंगे। इस संबंध में आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इस साल देशभर में नीट स्कोर के आधार पर ही दाखिले किए गए हैं, लेकिन कुछ राज्यों में निजी कॉलेजों ने अपनी प्रवेश परीक्षा से एडमिशन कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed