{"_id":"5ba409f9867a55019d6174f5","slug":"51537477113-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव की गाड़ी के आगे लेटा प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव की गाड़ी के आगे लेटा प्रदर्शनकारी
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव की गाड़ी के आगे लेटा प्रदर्शनकारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति देने के लिए बीते कई माह से आंदोलन कर रहे पूर्ण सिंह राणा बृहस्पतिवार को सचिव की गाड़ी के आगे लेट गए। इससे विधानसत्रा परिसर के अंदर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही। बाद में शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर पूर्ण सिंह राणा शांत हुए।
शिक्षामित्र क्रांतिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह बृहस्पतिवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सचिव ने मना कर दिया और वह अपनी कार में बैठ गईं। इससे नाराज पूर्ण सिंह राणा उनकी कार के आगे लेट गए और नारेबाजी करने लगे। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई। हंगामा बढ़ता देख डॉ. औलख कार से उतरकर वापस विधानसभा के अंदर चली गईं। पूर्ण सिंह राणा ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से 900 शिक्षामित्रों को नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे हैं। हर स्तर पर उन्हें केवल आश्वासन देकर टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह काफी दिनों से सचिव से मिलने का वक्त मांग रहे थे। बाद में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर पूर्ण सिंह को शांत कराया।