फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड में नहीं शिक्षक भर्ती करने की जरूरत : पांडेय

उतराखंड में नहीं शिक्षक भर्ती करने की जरूरत : पांडेय

Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड में नहीं शिक्षक भर्ती करने की जरूरत : पांडेय
राज्य में शिक्षक भर्ती करने की जरूरत नहीं : पांडेय
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षकों के करीब सात हजार पद खाली हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के कई विद्यालयों में प्रमुख विषयों के शिक्षक तक नहीं हैं। इसके चलते छात्र छात्राएं स्कूल छोड़ने को मजबूर हैं। हालांकि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के अनुसार प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती करने की फिलहाल जरूरत नहीं है।
मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षा की स्थिति पर जल्द ही श्वेत पत्र जारी करेगी। जिसमें अन्य के साथ साथ यह उल्लेख किया जाएगा कि राज्य बनने के बाद से अब तक शिक्षकों और छात्रों की संख्या में कितना बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार प्रदेश में शिक्षकों की संख्या आरटीई मानक से काफी ज्यादा हैं। सरकार श्वेत पत्र जारी करने के बाद जरूरत पड़ने पर ही शिक्षकों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में शिक्षक भर्ती की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

--
जल्द शुरू होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया
देहरादून। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग जल्द ही अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि नए सिरे से होने वाली भर्ती में मौजूदा अतिथि शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मौजूदा शिक्षकों को नौकरी मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed