{"_id":"5b43c7c94f1c1b92468b58b5","slug":"51531168713-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की बिल्डिंग से कूदा एनडीपीएस का दिव्यांग आरोपी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट की बिल्डिंग से कूदा एनडीपीएस का दिव्यांग आरोपी, गंभीर
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
एनडीपीएस के मामले में जेल भेजने के आदेश के बाद आरोपी दिव्यांग ने कोर्ट बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल आरोपी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने हिरासत से भागने के आरोप में उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीती चार जुलाई की रात मसूरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच जुलाई को जब पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली, तो उसमें से 62 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती उत्तरकाशी निवासी दिव्यांग जितेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे डिस्चार्ज कराया और पेशी के लिए एनडीपीएस कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया।
जैसे ही पुलिसकर्मी उसे लेकर कोर्ट रूम से बाहर निकले, उसने खुद को छुड़ाया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके कूदते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस और वकीलों ने उसे दून अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। पुलिस उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची। आरोप है कि यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस उसे दोबारा दून अस्पताल लेकर पहुंची। कुछ देर रखने के बाद उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
--
पुलिस और परिजनों का एक-दूसरे पर आरोप
जितेंद्र के परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। दून अस्पताल में उपचार के दौरान भी उसका उत्पीड़न किया गया। इससे व्यथित होकर ही उसने छलांग लगाई। दूसरी ओर पुलिस ने उसकी पत्नी पर ताने मारने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, पत्नी के तानों से तंग आकर ही जितेंद्र कोर्ट भवन से कूदा।
--
आरोपी दिव्यांग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। किसी भी तरह का उत्पीड़न के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी