{"_id":"5b159e784f1c1b9e6e8b64e7","slug":"51528143480-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधव-प्रियम के शतकों से कानपुर की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधव-प्रियम के शतकों से कानपुर की शानदार जीत
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
36वीं ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को माधव और प्रियम के शतक की बदौलत यूपीसीए कानपुर ने केनरा बैंक बंगलूरू को 95 रनों से शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश ने एआईआर दिल्ली को 13 रन से हराया।
रेंजर्स मैदान में खेले गए पहले मैच में यूपीसीए कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज माधव (116) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए प्रियम (180) के शतकों की बदौलत यूपीसीए कानपुर की टीम ने 45 ओवर में नौ विकेट खोकर 404 रन बनाए। जवाब में 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केनरा बैंक बंगलूरू की टीम 309 रनों पर ढेर हो गई। केनरा बैंक के ओपनर राजू (1) और पल्लव (30) रन टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। इसके बाद सिद्धार्थ (112) और मो. सैफ (67) रन ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम की उम्मीद टूट गई। कानपुर के लिए सानू ने तीन तथा मोहसिन और इसरार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए एक अन्य मैच में पहले खेलते हुए आंध्र प्रदेश की टीम ने 44.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 262 रन बनाए। प्रशांत ने सर्वाधिक (79) रन की पारी खेली। एआईआर के लिए ध्रुव व गौरव ने तीन-तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। जवाब में एआईआर की टीम 249 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।