{"_id":"5aff413e4f1c1bdd408b6538","slug":"51526677822-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए सेना के जवान की मौत
Updated Sat, 19 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आए सेना के जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
रायवाला कैंट के गेट पर ड्यूटी के दौरान आर्मी के ट्रक चपेट में आने से घायल हुए सेना के जवान की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेना का जवान दलवीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सुनाऊ थराली जिला चमोली इन दिनों रायवाला में आठ जी गढ़वाल रायफल से अटैच था। बृहस्पतिवार को उसकी ड्यूटी गेट नंबर एक पर थी। इसी दौरान कैंट से बाहर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे जवान दलवीर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके साथियों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे गढ़ी कैंट स्थित आर्मी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को इलाज के दौरान घायल जवान दलवीर ने दम तोड़ दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दलवीर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इधर, मृतक के साथी जवानों से जानकारी करने पर पता चला कि हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ था।