फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   400 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

400 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Sun, 13 May 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
400 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
400 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
श्री रूपनारायण समाज कल्याण समिति की ओर से शनिवार को अपर राजीव नगर स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त परामर्श दिया और दवाइयां बांटी। लोगों की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी मुफ्त की गई।
शनिवार को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सलाहकार मुख्यमंत्री डॉ. नवीन बलूनी, स्कूल के निदेशक सुरेंद्र डंडरियाल, प्रधानाचार्य नीरजा डंडरियाल और श्री रूपनारायण समाज कल्याण समिति की संस्थापक अध्यक्ष दिव्या नेगी ने संयुक्त रूप से किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की फिजिशियन डॉ. सोनिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जसप्रीत सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना मलिक, सर्जन डॉ. नेहा जिंदल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. माधुरी कैंतुरा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपाली त्यागी और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. केके गर्ग ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

डॉ. नवीन बलूनी ने शिविर आयोजन के लिए श्री रूपनारायण समाज कल्याण समिति, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह संस्थाएं मिलकर काम कर रही है। आयोजन में उपाध्यक्ष भारत भूषण, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, सचिव विमला नेगी, मंत्री मोहित रावत, नितिन सती समेत अन्य स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज पित्थूवाला में लगेगा शिविर
अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को एसबीएन एकेडमी, पित्थूवाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त दवाइयां देंगे। आयोजक विशाल अग्रवाल, गणेश चंद्र समेत स्कूल स्टाफ, सुमित कुमार ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8881110834 और 9105000834 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed