फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब नहीं चलेगा स्कूलों का ‘फेल का खेल’

अब नहीं चलेगा स्कूलों का ‘फेल का खेल’

Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अब नहीं चलेगा स्कूलों का ‘फेल का खेल’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

9वीं फेल को सीधे 10वीं और 11वीं फेल को 12वीं में दाखिले का निजी सीबीएसई स्कूलों का खेल अब नहीं चलेगा। सीबीएसई, देहरादून ने रीजन के सभी स्कूलों को एक नोटिस जारी किया है। इसके तहत 15 मई तक उन्हें यह बताना है कि कौन-कौन छात्र 9वीं या 11वीं में फेल हुए हैं और क्या वह रिपीट कर रहे हैं या टीसी कटा ली है। इसके बाद अगर कोई स्कूल नियमविरुद्ध ऐसे छात्रों को दाखिला देता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून, मेरठ, मुजफ्फरगनर, मुरादाबाद, बरेली, गाजियाबाद सहित कई शहरों में हर साल सीबीएसई के स्कूलों से फेल होने वाले छात्र, दूसरे शहरों या सीबीएसई स्कूलों में जाकर दाखिला ले रहे हैं। इसके बदले में स्कूल गलत तरीके से पैसा वसूल रहे हैं तो दूसरी ओर शिक्षा की गुणवत्ता और सीबीएसई के एक्ट का उल्लंघन भी हो रहा है। सीबीएसई, देहरादून के पास कई शहरों से ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं। इसी को देखते हुए सीबीएसई ने स्कूलों को चेताया है।
विज्ञापन

सीबीएसई, देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने सभी स्कूलों से 15 मई तक यह डाटा तलब किया है। उन्हें 9वीं और 11वीं में इस साल फेल होने वाले छात्र का नाम, कक्षा, रजिस्ट्रेशन नंबर, किस विषय में फेल हुआ और रिपीट कर रहा है या टीसी ले ली है, की पूरी जानकारी देनी होगी। रणबीर सिंह के मुताबिक, ऐसे तमाम बड़े स्कूल भी सामने आए हैं, जिनके फेल छात्रों को दूसरे स्कूल नियम विरुद्ध दाखिला दे रहे हैं। सीबीएसई परीक्षा नियमावली के मुताबिक, अगर किसी स्कूल ने इस तरह नियम विरुद्ध किसी छात्र को पास कर दाखिला दिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
20-20 छात्रों के अभिभावक कैसे हो रहे ट्रांसफर?
सीबीएसई की जांच में यह बात भी सामने आई है कि एक-एक स्कूल के 20-20 छात्र सीधे दूसरे शहर के स्कूल में दाखिल हो गए। इसके पीछे वजह बताई गई है पिता का तबादला। सवाल यह है कि एक ही शहर के एक ही स्कूल के 20 अभिभावकों का तबादला कैसे हो सकता है। ऐेसे में उन स्कूलों को भी डाटा देना है, जिनके बच्चों के अभिभावकों का कहीं और तबादला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed