फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वर्ल्ड रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए मनीष का चयन

वर्ल्ड रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए मनीष का चयन

Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए मनीष का चयन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड के मनीष रावत का चयन 20 किमी वॉक में चीन में होने वाली आईएएएफ वर्ल्ड रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 19 मई को चीन के टाईचांग शहर में होगा।

मनीष रावत के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि हाल ही में मनीष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 20 किमी वॉक में छठवां स्थान प्राप्त किया था। मनीष ने एक घंटा 22 मिनट में अपनी रेस पूरी की थी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एक घंटा 23 मिनट में रेस पूरी कर क्वालीफाई करना था। इस आधार पर उसका चयन चीन के ताईचांक में होने जा रहे वर्ल्ड रेस वाकिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद एशियन चैंपियनशिप है। लगातार खेलने से खिलाड़ी को शारीरिक चोट आ सकती है। चयन तो हुआ है लेकिन अब देखना होगा कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मनीष को चीन भेजती है या नहीं। मनीष रावत मूलरूप से चमोली जिले में सगर गांव के हैं और वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में खेल कोटे के तहत इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed