फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुबई के शेखों को भाया फाणु और चैंसू का स्वाद

दुबई के शेखों को भाया फाणु और चैंसू का स्वाद

Tue, 17 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दुबई के शेखों को भाया फाणु और चैंसू का स्वाद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दुबई के शेखों ने जब उत्तराखंडी फाणु और चैंसू का स्वाद चखा तो वे इसके दीवाने हो गए। यही वजह रही कि हाल ही में दुबई में आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल निवासी शेफ विनोद ढौंडियाल को कुजीन ऑफ द शेफ अवार्ड से नवाजा गया। विनोद की इस उपलब्धि पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा और प्रीतम भरतवाण ने उन्हें बधाई दी है।
होटल उद्योग में 12 साल से काम कर रहे विनोद ने प्रतियोगिता में उत्तराखंड के व्यंजन पेश करने की योजना बनाई। उनका आइडिया काम आया और उत्तराखंड के चैंसू, फाणु, कबाब प्रतियोगिता में आए शेखों और जजों को भा गए। विनोद ने प्रतियोगिता में उत्तराखंड के छह पारंपरिक भोजों का स्वाद चखाया। उन्होंने सफेद सोयाबीन का हलवा, गहत का फाणु, मंडुवा का कबाब और गढ़वाल की स्वीट डिश और चैंसू बनाया था। इस भोजन से न सिर्फ उन्होंने कुजीन ऑफ शेफ का अवार्ड जीता, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी बने। विनोद का कहना है कि हम चाहे कहीं भी रहें, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और बोली को नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

वह कहते है कि सभी को अपनी संस्कृति से प्रेम होना चाहिए। यही आपकी पहचान भी बनेगी। विनोद ने अपनी पढ़ाई पब्लिक इंटर कॉलेज चौखाल से की है। विनोद के पिता गोवर्धन ढौंडियाल किसान हैं। माता-पिता के साथ ही वह इस सम्मान का श्रेय अपने ताऊ मंगत राम ढौंडियाल को देते है। विनोद ने बताया कि उनके ताऊ दस साल पहले उन्हें जयपुर में होटल इंडस्ट्री में लाए। इसी बदौलत वह इस सम्मान को पा सके। वह आगे भी उत्तराखंड की संस्कृति और खानपान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed