फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजाजी टाइगर रिजर्व के 21 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त

राजाजी टाइगर रिजर्व के 21 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त

Tue, 17 Apr 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के 21 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्थायी नौकरी का दावा करने वाले 21 दैनिक श्रमिकों/सामयिक कर्मकारों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने इसका आदेश जारी कर शासन को अवगत करा दिया है। वहीं, जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि स्थायी नौकरी का अभ्यर्थन करने वाले दैनिक श्रमिकों के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने में पार्क के तीन रेंजरोें ने मदद की। पार्क निदेशक का कहना है कि तीनों रेंजरों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
राजाजी टाइगर रिजर्व के 21 दैनिक श्रमिकों ने स्थायी नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन पार्क निदेशक सनातन सोनकर प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इसके बाद श्रमिकाें ने अदालत की शरण ली। अदालत ने आदेश जारी किया कि सरकार इस संबंध में अपने स्तर पर उचित निर्णय ले। इसके बाद अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने पार्क निदेशक सनातन सोनकर की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर जांच करने और उचित कार्रवाई करने की बात कही। जांच में दैनिक श्रमिकों के दस्तावेज और साक्ष्य गलत पाए गए। निदेशक के अनुसार, जांच में यह बात भी सामने आई है कि पार्क के तत्कालीन रेंजर बृज बिहारी शर्मा, अनूप सिंह और तेजपाल सिंह पंवार ने श्रमिकों से मिलीभगत कर सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी कर कागजात सौंपे।
विज्ञापन

--
21 दैनिक श्रमिकों की सेवाएं समाप्त कर शासन को बता दिया गया है। इन्होंने पार्क मेें कभी काम ही नहीं किया और उनका एक ही माह में दो साल का बाउचर चार्ज कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कई दैनिक श्रमिक स्कूल में पढ़ाई करने के साथ ही पार्क में काम करते भी दिखाए गए हैं। सामयिक कर्मकार की सूची में दैनिक श्रमिकोें को तभी शामिल किया जाता है, जब वे तीन साल बतौर दैनिक श्रमिक कर चुके हों, लेकिन कई श्रमिकों को एक या दो साल में ही सामयिक कर्मकार का दर्जा दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पार्क निदेशक सनातन सोनकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed