{"_id":"5ac28fff4f1c1bb6618b53de","slug":"51522700287-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रो बॉल में एसजीआरआर नर्सिंग का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रो बॉल में एसजीआरआर नर्सिंग का कब्जा
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चल रहे स्थापना दिवस कार्यक्रम अभिव्यक्ति-2018 के तीसरे दिन एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने थ्रो बॉल के फ ाइनल में एसजीआरआर कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इसके अलावा खो-खो, स्लोगन, फुटबॉल आदि प्रतियोगिताएं खेली गईं।
गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के मैदान में सोमवार को खेले गए थ्रो बॉल के फाइनल मुकाबले में एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने एसजीआरआर कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल को 15-7, 16-14 के स्कोर से पराजित किया। खो-खो में एसजीआरआर नर्सिंग ने ह्यूमैनिटीज को 10-2 से पराजित किया। स्लोगन प्रतियोगिता का खिताब एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की नेहा पाल के नाम रहा। वहीं एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज व एसजीआरआर कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड साइंस के बीच हुए बास्केटबॉल मुकाबले में मेडिकल कॉलेज ने ह्यूमैनिटीज को 76-36 से हराया। अंत में कुलपति डॉ. पीताम्बर प्रसाद ध्यानी ने विजेताओं को सम्मानित किया।