फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी में खूब उड़ा गुलाल

मसूरी में खूब उड़ा गुलाल

Sun, 04 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मसूरी में खूब उड़ा गुलाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले लगकर होली की बधाई दी। वहीं पर्यटकों ने भी मसूरी में होली का जमकर आनंद लिया।

शुक्रवार को होली पर सुबह से ही नगर का मौसम खुशनुमा रहा। दिन भर धूप की आंख मिचोली के बीच सभी ने होली का आनंद लिया। लंढौर चौक, घंटाघर व कुलड़ी में मटकी फोड़ होली का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक दूसरे के ऊपर सीढ़ीनुमा चढ़कर मटकी फोड़ी। वहीं बड़ी संख्या में होल्यारों ने ढोल बाजों के साथ लंढौर बाजार से माल रोड होते हुए किताब घर तक सभी को होली की मुबारकबाद दी। पिक्चर पैलेस चौक में डीजे की धूम पर युवाओं ने जमकर डांस किया। पर्यटकों ने अपनी होली को यादगार बनाया और रंगबिरंगे चेहरों के साथ सेल्फी लेते नजर आये। उधर, कोतवाली में भी पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से होली मनाई। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। कोतवाल भावना कैंथोला ने सभी पुलिस कर्मियों को होली की बधाई दी। वहीं, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढ़ोंडियाल ने भी शहर में घूमकर लोगों को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed