फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया खेल महाकुंभ में दम

दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया खेल महाकुंभ में दम

Sun, 04 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया खेल महाकुंभ में दम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में आयोजित दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
खेल महाकुंभ में शनिवार को दिव्यांग वर्ग की प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरुष वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में हरिद्वार के सतेंद्र कुमार को पहला, प्रवीन कुमार को दूसरा, पौड़ी के गजेंद्र नेगी को तीसरा, मूकबधिर श्रेणी में ऊधमसिंह नगर के किशन को पहला, नैनीताल के करन कश्यप को दूसरा और यश कश्यप को तीसरा, महिला वर्ग मे ऊधमसिंह की खुशबू ने पहला, पूजा ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक हैंड कैटेगरी महिला में बागेश्वर की मोहिनी पहले, हरिद्वार की नाजिम दूसरे, रूमा तीसरे, 200 मी हैंड कैटेगरी में नैनीताल के दुर्गादत्त पहले, चंपावत के रियासत हुसैन दूसरे व दून के मनीष शर्मा तीसरे, लैग कैटेगरी में दून के रजत सिंह, कल्याण सिंह दूसरे व हरिद्वार के अश्विनी कुमार तीसरे, 200 मी ब्लाइंड कैटेगरी में पौड़ी के अमित नेगी पहले, दून के दीपक दूसरे और अमित तीसरे, 600 मी हैंड कैटेगरी में दून के जयपाल सिंह पहले, हरिद्वार के अनुज दूसरे, अल्मोड़ा के सुंदर तीसरे और लैग कैटेगरी में कल्याण सिंह पहले, पंकज जोशी दूसरे व उत्तरकाशी के दर्शनलाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन पुरुष वर्ग व्हील चेयर कैटेगरी में प्रेम कुमार पहले, अनिला राणा दूसरे, राजेंद्र धामी तीसरे, स्टेंडिग कैटेगरी में मनोज सरकार पहले, शरद जोशी दूसरे, सूर्यप्रताप तीसरे, महिला वर्ग स्टेडिंग कैटेगरी में मंदीप कौर पहले, हिमानी दूसरे, नाजमीन तीसरे, मूकबधिर कैटेगरी में खुशबू पहले, नीलिमा दूसरे और पूजा तीसरे, व्हील चेयर कैटेगरी में रेखा मेहता पहले, प्रेमा विश्वास दूसरे व निर्मला मेहता तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed