{"_id":"5a74c9834f1c1b8b268b7f7b","slug":"51517603203-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टपकेश्वर में पंडाल का ढांचा गिरा, दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टपकेश्वर में पंडाल का ढांचा गिरा, दो मजदूर घायल
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
टपकेश्वर मंदिर के मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल का ढांचा शुक्रवार शाम अचानक गिर गया। ढांचा गिरने से दो मजदूर चोट लगने के कारण बेहोश हो गए, जबकि कई बाल-बाल बचे। अफरातफरी के बीच घायलों को लोडिंग वाहन से अस्पताल भेजा गया।
मुख्यमंत्री को रविवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में एमडीडीए की ओर से बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बनाई लिफ्ट का शुभारंभ करना है। इस कार्यक्रम के लिए मंदिर के मैदान में पंडाल तैयार किया जा है। शुक्रवार को मजदूर पंडाल का ढांचा खड़ा करने में लगे थे। ढांचे में लोहे के बड़े पाइप लगाए गए थे, मगर इनको अभी बांधा नहीं जा सका था। शाम के समय अचानक पूरा ढांचा मजदूरों के ऊपर आ गिरा। सिर में लोहे के पाइप लगने के कारण दो मजदूरी घायल होकर बेहोश हो गए। शोर मचा तो आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 को सूचना दी गई, लेकिन बाद में मजदूरों वहां मौजूद लोडिंग वाहन से ही उन्हें अस्पताल भेजा गया। रात में कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
--
एंबुलेंस चालक ने कही देर से आने की बात
टपकेश्वर महादेव मंदिर के मैदान में पंडाल का ढांचा गिरने पर सबसे पहले 108 को फोन कर बुलाया गया। इस पर चालक ने जवाब दिया कि वह प्रेमनगर के रास्ते में फंसा है। लिहाजा वहां पहुंचने में काफी वक्त लग जाएगा। मंदिर समिति के गोपाल रामपाल का कहना है कि घायलाें को उपचार दिलाने की जल्दी थी। लिहाजा 108 एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ही उन्हें लोडिंग वाहन से अस्पताल भेज दिया गया था। चोट लगने के बाद दोनों मजदूर बेहोश थे।
विज्ञापन
--
टपकेश्वर मंदिर के मैदान में हम पंडाल बना रहे हैं। शुक्रवार शाम हमारे दो मजदूर रेलिंग से नीचे गिर गए थे। उन्हें मामूली चोटें आई थीं, पहले हमने 108 को फोन किया, लेकिन बाद में हम खुद ही उन्हें डॉक्टर के पास ले गए थे। फिलहाल दोनों ठीक हैं।
-बंटी, पंडाल ठेकेदार