फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिसीमन के विरोध में गरजे कांग्रेसी

परिसीमन के विरोध में गरजे कांग्रेसी

Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
परिसीमन के विरोध में गरजे कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद वार्डों के नए सिरे से परिसीमन को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं रहा है। सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर मनमाने तरीके से परिसीमन का आरोप लगा रैली निकाली और नगर निगम और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर नए सिरे से परिसीमन कराने की मांग की।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसी कैंप कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय और नगर निगम में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देकर नए सिरे से वार्डों का परिसीमन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई वार्डों को समाप्त कर दिया गया है। वार्ड 13 चुक्खूवाला, बिंदाल बस्ती परिसीमन में सीमांत क्षेत्रफल के अनुसार विपरीत जोड़ दी गई है, जिस पर पुनर्विचार कर फिर से गठित करने की जरूरत है। इसी तरह टैगोर विला सटी हुई बिंदाल नदी बस्ती को हटाया गया है, जो सूची में तो है लेकिन मानचित्र में गायब है। कहा कि घंटाघर ऐतिहासिक इमारत है, इस वार्ड को पूरी तरह से खत्म करना गलत है। वार्ड 66 रायपुर को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कौलागढ़ वार्ड को यथावत रखने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, सोम प्रकाश वाल्मीकी, प्रकाश नेगी, डा. बिजेंद्र पाल सिंह, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, मीना बिष्ट, बीना बिष्ट, राजेश पुंडीर, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, तरुण मारवाह, मनोज कुमार, राजेंद्र नवानी, मुकेश प्रजापति, योगेश भटनागर आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed