फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र सिख संगत ने

श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र सिख संगत ने

Sat, 06 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र   सिख संगत ने
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब और श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए नगर कीर्तन सुबह निकालने को शहरवासियों ने सिख संगत की अनुकरणीय पहल बताया।
रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा परिसर से सुबह निकला नगर कीर्तन हरिद्वार रोड और महाराजा अग्रसेन चौक होते हुए आढ़त बाजार गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में 20 घुड़सवारों की टोली, पंजाब का पाइप बैंड और गतका पार्टी का जौहर देख हर कोई दंग रह गया। गतका पार्टी के सदस्यों ने आग का गोला बनाकर उसके बीच तलवार चलाना और जीभ के ऊपर आग जलाने का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन में बडे़ ट्राले पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की झांकी सजाई गई थी। झांकी के पास कीर्तन करती संगत चल रही थी। उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संयोजक गुरुदीप सिंह सहोता ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए पहली बार सुबह नगर कीर्तन निकाला गया। जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

लिहाजा, लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो यही सोचकर श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर इस बार सुबह पांच बजे नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें श्री गुरु सिंह सभा हरचरन चन्नी गुट, धर्म प्रचार कमेटी, गुरुद्वारा गोविंदनगर, रेसकोर्स, उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी, रेसकोर्स वेलफेयर सोसाइटी, बाला फतेह सिंह जत्था पटेलनगर, अकाल पुर्ख की फौज, गुरुद्वारा मोहित विहार आदि ने विशेष सहयोग किया। नगर कीर्तन में हरचरण सिंह चन्नी, डीपी सिंह, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, सतपाल कुकरेजा, जयवीर सिंह बाली, एमजे सिंह, हरप्रीत सिंह, हरपाल सेठी, मेजर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर कीर्तन का किया स्वागत
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर रेसकोर्स गुरुद्वारा से निकाले गए नगर कीर्तन का स्वागत किया। महाराजा अग्रसेन चौक पर दूध और बिस्कुट बांटकर संगत का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संजीव बालियान, विभाग संयोजक बजरंग दल विकास वर्मा, सुमित, आशीष चौहान, गौरव कुमार, अनिल गुप्ता, संजीव सेन, उमेश चानना, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed