{"_id":"5a3c1a214f1c1baa268b5393","slug":"51513888289-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में बंट गया गलत पेपर, एमकेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में बंट गया गलत पेपर, एमकेपी
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
डीएवी पीजी कालेज में समाजशास्त्र का गलत पेपर बंट गया। छात्रों ने जब पेपर देखा तो कोर्स से बाहर का पेपर देखकर घबरा गए। कालेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। कालेज ने विवि से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार, कालेज ने एमकेपी से पेपर मंगाकर किसी तरह परीक्षा संपन्न कराई।
बृहस्पतिवार को डीएवी कालेज में एमए प्रथम सेमेस्टर का समाजशास्त्र का पेपर था। परीक्षा नियत समय पर शुरू हो गई। पेपर छात्रों के हाथ में गया तो उनकी समझ ही नहीं आया। जो कोर्स में पढ़ा था, पेपर उससे जुदा था। कुछ छात्रों ने इस पेपर पर कालेज प्रशासन के सामने आपत्ति जताई। कालेज प्राचार्य तक मामला पहुंचा तो विषय विशेषज्ञों ने इसकी जांच पड़ताल की। पता चला कि छात्रों को च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत जिस च्वाइस का समाजशास्त्र पढ़ाया गया था, उसका पेपर विश्वविद्यालय ने ही नहीं भेजा। कालेज प्रशासन ने मामले में विवि से संपर्क किया लेकिन कोई जवाब न मिला। आखिरकार, कालेज प्रशासन ने एमकेपी पीजी कालेज से संपर्क किया। वहां भी इसी कोड का पेपर पढ़ाया जा रहा था। पेपर मंगाकर किसी तरह परीक्षा संपन्न कराई गई। कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही।