{"_id":"594ab4864f1c1bba758b4734","slug":"51498068102-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग में रंगे मंत्री, सांसद और विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग में रंगे मंत्री, सांसद और विधायक
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार सुबह नेहरू स्टेडियम में हजारों शहरवासी योग करने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल समेत कई मुस्लिम महिलाओं ने योग में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। आरएसएस मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने योग को जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर बताया। शिविर में हरिद्वार आचार्यकुलम के बच्चों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार पतंजलि योग समिति की ओर से रुड़की के नेहरू स्टेडियम में शिविर आयोजित किया। सुबह छह बजे से शुरू हुए शिविर में लोगों को कपालभाती, अनुलोम-विलोम सहित अन्य कई आसन कराए। मुख्य शिक्षक अजब सिंह ने लोगों को न सिर्फ योग कराया, बल्कि इससे होने वाले फायदे भी बताए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बीमारियों के लिए अलग-अलग योगाभ्यास की जानकारी दी। इससे पहले शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक आदेश चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। शिविर में पहुंचे आचार्यकुलम के बच्चों ने एक से बढ़कर एक योग की क्रियाओं का प्रदर्शन कर लोगों को अंचभित किया। शिविर में आए आरएसएस मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने योग को धर्म, जाति और संप्रदाय से भी ऊपर बताया। कहा कि योग सभी समाज और वर्ग के लोगों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज विदेशों ने भी योग को अपनाया है। ऐसे में अगर हमें स्वस्थ रहता है तो योग को अपनाना ही होगा। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता को जरूरी बताया। शिविर की अध्यक्षता आरएसएस के प्रांत संघचालक चंद्रपाल सिंह नेगी ने की। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी भीम सिंह आदि उपस्थित रहे।