{"_id":"594aa66d4f1c1b44678b4607","slug":"51498064493-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में देश के नामी- गिरामी पहलवानों ने की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में देश के नामी- गिरामी पहलवानों ने की कुश्ती
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पालिका की पहल पर बुधवार को पहली राष्ट्रीय एकता विराट ओपन कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दंगल में देहरादून के आशू पहलवान ने हरियाणा के संदीप को हराया। दूसरे में मेरठ के बादल और शामली के सोनू के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वाराणसी की महिला पहलवान खुशबू और दिल्ली की सौम्या ने भी कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 15 पहलवानों ने दमखम दिखाया।
इससे पूर्व दंगल का मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई एवं पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। दंगल के संयोजक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संजय पहलवान ने कहा कि वह देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह की कुश्ती कराते हैं। देहरादून माजरी के रहने वाले संजय का कहना है कि कुश्ती भारत का मूल खेल है। इस खेल ने भारत को पहचान दी है। अब तो ओलंपिक में भी देश के पहलवानों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, सभासद अनुज उनियाल, विक्रम कठैत, हनुमंत महर, ईओ संजय कुमार, राजेंद्र सजवाण, अमित रतूड़ी, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।