फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   5000 Guest Teacher Appointment in Uttarakhand Government Schools G.O. released

उत्तराखंड: नहीं होगी शिक्षकों की कमी, 5000 गेस्ट टीचरों को मिलेगी तैनाती

Sat, 01 Feb 2020 10:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2020 10:49 AM IST
सार

  • सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती का जीओ जारी 

विज्ञापन
5000 Guest Teacher Appointment in Uttarakhand Government Schools G.O. released
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पांच हजार से अधिक खाली पदों पर गेस्ट टीचरों की तैनाती की जाएगी। शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी होने के साथ ही इनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक जीओ जारी होने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।   

विज्ञापन


 शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सहायक अध्यापक और लेक्चरर के पदों पर इनकी तैनाती की जाए। अतिरिक्त पद होने पर जिन गेस्ट टीचरों को वर्ष 2015 में अनुबंधित किया गया था। उनकी तैनाती पर भी विचार किया जाए। शिक्षकों की नियमित तैनाती के लिए जो शर्तें और मानक तय हैं।

विज्ञापन

उसे गेस्ट टीचरों की तैनाती के लिए भी लागू की जाए। गेस्ट टीचरों की तैनाती में इसका स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए कि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट में योजित याचिका के अधीन रहेंगे। नियुक्ति पत्र में यह भी आवश्यक रूप से उल्लेख किया जाए कि यह व्यवस्था नितांत अस्थायी होगी, शिक्षकों की नियमित तैनाती होने पर अस्थायी व्यवस्था खुद ही समाप्त हो जाएगी।   

चयनित गेस्ट टीचरों की तैनाती के बाद यदि कुछ शिक्षकों के पद खाली रहते हैं। तो इन पदों को वर्ष 2015 के गेस्ट टीचरों से भरा जाएगा। इसके अलावा मानकों को पूरा करने वाले शिक्षकों को भी रखा जाएगा।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 
 

एलटी टीचरों की भर्ती परीक्षा के सेलेबस पर दुविधा

शिक्षा विभाग में एलटी टीचरों की भर्ती परीक्षा के सेलेबस को लेकर दुविधा की स्थिति है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को शिक्षा विभाग से एलटी टीचरों के लगभग 1400 खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव मिला है। अभी इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी है।

शिक्षा विभाग ने 14 दिसंबर 2019 संशोधन सेवा नियमावली जारी की, जिसमें एलटी पदों की भर्ती परीक्षा में 200 अंकों के दो प्रश्न पत्र होंगे। जबकि चयन आयोग समूह ‘ग’ पदों के लिए 100 अंकों एक ही प्रश्न पत्र पर परीक्षा आयोजित करता है।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि समूह ग पदों की भर्ती को आयोग सीधी भर्ती प्रक्रिया नियमावली 2008 के अनुसार करता है। एलटी टीचरों की भर्ती परीक्षा 100 अंकों के एक प्रश्न पत्र से कराई जाएगी। इसमें संबंधित विषय व शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के प्रश्न को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed